नजरिया न्यूज़ बारसोई कटिहार।
बारसोई नगर पंचायत से सटे चौंदी पंचायत अंतर्गत जलकुम्मर गांव में भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ के उद्घाटन से पूर्व ग्रामवासी नर नारियों ने कलश शोभा यात्रा का संचालन किया। जिसमें कई गांव मोहल्ले की महिलाएं और लड़कियों ने प्रमुख रूप से भाग लिया। वहीं शोभायात्रा के अंत में फीता काटकर लोजपा नेत्री संगीत देवी ने व्यास गद्दी का उद्घाटन किया।
एक तरफ जहां ग्राम वासियों ने संगीता देवी के सहयोगात्मक भावना की प्रशंसा करते हुए मिलनसार व्यक्तित्व और दुख सुख में साथ देने वाला बताते हुए प्रशंसा की। वहीं संगीता देवी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ करने का मौका ग्राम वासियों ने मुझे दिया यह मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। मैं तहे दिल से ग्राम वासियों का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सुख ही नहीं दुख में भी मुझे याद कीजिए मैं अवश्य आपके यहां पहुंच जाऊंगी। और यथासंभव आपकी सहायता पहुंचाने का प्रयत्न करूंगी। बता दें की उक्त ग्राम में लगातार कई वर्षों से सार्वजनिक धार्मिक कार्यों का संचालन किया जाता है जिसमें अष्टप्रहर, भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ इत्यादि प्रमुख है। वहीं इस अवसर पर चौंदी पंचायत के मुखिया राजू दत्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कटिहार में दिव्यांग साथियों की ‘रंगीन’ टोली: गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली*
नजरिया न्यूज़, कटिहार। होली का खुमार अब कटिहार की गलियों में दिखने लगा है! आज स्थानीय यज्ञशाला मैदान, स्थित शिव...






















