नजरिया न्यूज़, अररिया।
सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा आम जनों को इन योजनाओं का समुचित लाभ, साथ ही योजनाओं से संबंधित परिवादों के सम्यक रूप से निराकरण हेतु ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित तिथियों पर संबंधित पंचायतों में आयोजित होगा। उक्त से संबंधित प्रखंड/पंचायतवार विवरणी निम्नवत है।
क्र0सं0- प्रखंड का नाम- पंचायत का नाम- कार्यक्रम स्थल- तिथि/समय
1. अररिया – हड़िया – सामुदायिक भवन हड़िया – 22.01.2026/11:00 पूर्वा0
2. कुर्साकांटा – डुमरिया – उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कबीर कुटी सुंदरी – 28.01.2026/11:00 पूर्वा0
3. अररिया – हयातपुर – मनरेगा भवन हयातपुर – 29.01.2026/11:00 पूर्वा0
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित तिथियों पर संबंधित पंचायतों में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अररिया को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। साथ ही सभी संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार उक्त कार्यक्रम का प्रचार प्रचार स्थानीय स्तर पर संबंधित प्रकरण विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तर पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है।





















