नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। गणेश पूजनोत्सव को लेकर आज एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता गणेश पूजनोत्सव समिति के संस्थापक गगन कुमार झा के नेतृत्व में रखी गई। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व की चयनित कमिटी ही इस बार भी यथावत रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए
समिति के संस्थापक गगन झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय ओम नगर वार्ड नंबर 08 पावर हाउस के सामने 11 दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा जो दिनांक 14 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी और अनंत पूजा के दिन 25 सितंबर 2026 को समापन होगा इस बार गणपति बप्पा का 11 पूजा 12 विसर्जन पड़ रहा है। जो कई वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है । भव्य पंडाल व अभ्यारण द्वारा बनाने का भी निर्णय लिया गया है
वहीं विद्युत विभाग को बिजली की तार को ऊपर करने के लिए पत्राचार किया गया है ताकि भव्य पंडाल का निर्माण हो सके बैठक में गणेश पूजनोत्सव समिति के राजू राय ,सुभाष जायसवाल, नितेश सिंह, अविनाश कुमार, फुन्नी श्रीवास्तव, उमेश पासवान, कृष्ण कुमार पासवान, रूपेश भगत, शशि भूषण ठाकुर, सुनील कुमार, नीरज झा, सागर कुमार,मनोज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी, अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के माता स्थान किसान परिवार चौक से गुरुवार को...












