- खेल के मैदान पर उतरीं बेटियां: फारबिसगंज से जिला स्तर तक प्रतिभा निखारने की अनूठी पहल
- फारबिसगंज में दौड़ीं बेटियां: वर्किंग डिजिटल मीडिया प्रेस फाउंडेशन ने आयोजित की 400 मीटर बालिका दौड़
- +2 ली अकादमी में 400 मीटर बालिका दौड़ का तीसरा चरण संपन्न
- 20 विद्यालयों की 250 छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर; अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अररिया में होगा फाइनल मुकाबला
नजरिया न्यूज़,फारबिसगंज/अररिया। वर्किंग डिजिटल मीडिया प्रेस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत 400 मीटर बालिका दौड़ के तीसरे चरण का सफल आयोजन फारबिसगंज स्थित +2 ली अकादमी विद्यालय के मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट खेल भावना तथा शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का अंतिम चरण अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अररिया मे होगा। कार्यक्रम में लगभग 20 स्कूल के 250 बच्चों ने भाग लिया।
बच्चे को संबोधित करते हुए फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी ने कहा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मीडिया समूह द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, क्रिकेट अकादमी के बच्चों, संचालकों, मेडिकल टीम और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने समाज की सकारात्मक शक्तियों को एक मंच पर लाकर बच्चों के स्वास्थ्य और खेल-कूद को प्रोत्साहित करने की इस पहल को सराहा।
वहीं फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने अपने संबोधन में कहा छात्राओं और बच्चियों के सशक्तिकरण तथा प्रतिभा प्रोत्साहन के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक की प्रतिभाशाली बच्चियों को मंच प्रदान करने की पहल की गई है। एक समय था जब बेटियों व बच्चों को मुख्यधारा और प्रतियोगिताओं से दूर रखा जाता था, लेकिन आज स्थितियाँ तेजी से बदली हैं। आज हर क्षेत्र में चाहे पुलिस हो या अन्य विभाग बेटियों का प्रदर्शन सराहनीय है। वे समाज और देश का भविष्य हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष बीना देवी ने इस तरह के कार्यक्रम को विशेष जोड़ देते हुए अपने संबोधन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक समय था जब बेटियों और बच्चों को प्रतियोगिताओं व मुख्यधारा से दूर रखा जाता था, लेकिन आज स्थितियाँ तेजी से बदली हैं। आज पुलिस विभाग, खेल, शिक्षा और अन्य सभी क्षेत्रों में बेटियाँ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियाँ समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।
समाज से भी आदर्श गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले (टॉप) प्रतिभागियों का चयन कर जिला स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम करने वाले आयोजन को धन्यवाद देते हैं तथा इस प्रकार कार्यक्रम करवाने वाले को हर संभव सहयोग करेंगे
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं अतिथियों व WDMP फाउंडेशन के डरेक्टर विकास प्रकाश एवं साधन यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है वही संगठन के सचिव राजीव सिंह ने सम्बोधित करते हुए का कहा की तरह के कार्यक्रम मे समल्लित होने से बच्चे का प्रतिभा निखारने के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए एक मजबूत मंच मिलता है।

कार्यक्रम प्रभारी नरेश कुमार मंडल ने कहाँ बच्चे प्रतिभा का विकास, समाजिक जागरूकता जैसे हर कार्यक्रम करवाने के हमारा संगठन व हम प्रतिब्ध है
दौड़ प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता व उपविजेता बालिकाओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी,फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, नगर परिषद अध्यक्ष बिना, विशिष्ट समाजसेवी आदर्श गोयल, ऑल इंडिया कोचिंग संगठन के अध्यक्ष राशिद जुनैद , WDMPF के निदेशक विकास प्रकाश, दुतीय निर्देशक साधन यादव,कोषाध्यक्ष शिवम पोदार, सचिव राजीव सिंह डिजिटल प्रेस कलब के अध्यक्ष विकास झा, कार्यक्रम प्रभारी नरेश कुमार मंडल, गोविन्द मिश्रा,गोविन्द मिश्रा, अंकित मिश्रा, गौरव राज, यूथ पवार के अध्यक्ष विवेक कुमार, न्यू महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष, पी टी शिक्षक घनश्याम ज़ी, रविरोशन ज़ी सहित दर्जनों विद्यालय से आये शिक्षक अभिभवक एवं सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।
















