जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार जताया।खिरदाहा, जहानपुर ,दभड़ा समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में घर-घर रक्षाबंधन की खुशियां देखने को मिलीं। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाने के बाद उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार और आशीर्वाद दिया।सिमरिया पंचायत के खिरदाहा वार्ड नंबर-13 में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यहां भाई-बहनों ने पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों को तिलक लगाया और राखी बांधी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के बीच खुशी का माहौल रहा।खिरदाहा गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभात कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अपनापन बढ़ाने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि राखी का धागा भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु
सावन पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध सुंदरनाथ धाम में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को...






















