संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी, अररिया। पलासी थाना क्षेत्र के माता स्थान किसान परिवार चौक से गुरुवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बोल बम श्रद्धालुओं का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। दिलीप बिश्वास के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कांवरिया दल ने माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद देवघर की यात्रा शुरू की। जत्थे के रवाना होने के दौरान किसान चौक सहित आसपास का पूरा इलाका बोल बम के जयघोष से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।बताया गया कि बोल बम यात्रा में पंचानंद यादव, संजय यादव, प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू, मुकेश पासवान, रीतेश यादव, सुजित कुमार एवं श्रवण शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने माता स्थान स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए देवघर के लिए प्रस्थान किया।जत्थे के रवाना होने के दौरान “बोल बम”, “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा किसान चौक गूंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साह बढ़ाया।
श्रद्धालुओं के परिजनों एवं स्थानीय लोगों में भी इस धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।मौके पर डॉ. आबिद, बंटी साह, राहुल यादव, मनोज यादव, अनिल रजक समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने माता मंदिर से बोल बम जत्थे को रवाना किया और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की।जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करने को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफल हो, यही उनकी कामना है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।स्थानीय लोगों ने कहा की श्रद्धालुओं द्वारा देवघर की यात्रा करना क्षेत्र की धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। बोल बम के जयकारों के साथ जत्थे के रवाना होने से किसान चौक का वातावरण काफी देर तक भक्तिमय बना रहा। लोगों ने श्रद्धालुओं को विदाई देते हुए “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए।












