जोकीहाट प्रखंड के बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उलेमा, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने बालिकाओं की शिक्षा के साथ नैतिक एवं बौद्धिक तरबियत पर जोर दिया।हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अतहरुल कासमी ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का आधार है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय वक्ता मौलाना अब्दुल्लाह सालिम कमर कासमी चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सही मार्गदर्शन देना जरूरी है।कार्यक्रम में कई उलेमा, शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने एकेडमी की स्थापना को क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। अंत में दुआ कराई गई।
जोकीहाट में सिमट रही पटुआ की खेती, मक्का की ओर बढ़ रहा किसानों का रुझान
जोकीहाट प्रखंड के अधिकांश गांवों में कभी बड़े पैमाने पर होने वाली पटुआ (जूट) की खेती अब धीरे-धीरे सिमटती जा...
















