नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की और भक्ति के रंग में सराबोर होकर भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर देर रात तक जय श्री श्याम और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।
जन्माष्टमी को लेकर श्याम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और मनमोहक विद्युत सज्जा से मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बन रहा था। शाम होते ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया।
भजन-कीर्तन एवं जागरण कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म का समय आया, मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर आयोजकों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही।
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
नजरिया न्यूज़, आर एस अररिया। विकाश प्रकाश। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
















