संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को करीब तीन ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रितेश कुमार (23), पिता निंगन लाल मंडल, वार्ड संख्या-05, कोढ़ेली, थाना पलासी, जिला अररिया के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को पुलिस टीम गश्ती के दौरान बरहट चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आए। पुलिस वाहन को देखते ही सभी युवक वहां से भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर रितेश कुमार को पकड़ लिया।पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की पॉलीथिन में रखा करीब तीन ग्राम संदिग्ध स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त करते हुए रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।मामले को लेकर पलासी थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को अररिया जेल भेज दिया गय है













