
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए रेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से उज्ज्वल कुमार ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि देव झा ने महज 16 गेंदों में 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। डीसीए ब्लू की ओर से मोहम्मद हामिद ने दो विकेट हासिल किए।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ब्लू की टीम 17.5 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शदमान ने 41 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। अक्षय कुमार बिश्वास ने 23 और आर्यन कुमार ने 18 रन का योगदान दिया। हालांकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। डीसीए रेड के देव झा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में मात्र 13 रन देकर छह विकेट चटकाए। कप्तान अंकित कुमार ने भी दो विकेट लिए।

मैच के बाद वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अमन राज को प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी कुमार सान्याल, जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, सत्येन शरण, जिला प्रेस एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार भगत, सचिव अमित कुमार अमन, पत्रकार फुलेंद्र कुमार मल्लिक, अमोद कुमार, मुन्ना जी, कोषाध्यक्ष परवेज आलम, बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व काउंसलर ओमप्रकाश जायसवाल समेत कई खेलप्रेमी, पत्रकार, खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।






















