जीतू दास। नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड परिसर में जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार सभी पंचायत अध्यक्षों को बूथ अध्यक्ष व बूथसचिव बनाने का दिशा निर्देश दिया गया। जदयू के प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्रा ने बताया प्रदेश के निर्देशानुसार सभी पंचायत अध्यक्षों को हर बूथ अध्यक्ष एवं बुथ सचिव बनाने का दिशा निर्देश दिया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, नटवर ठाकुर, शिवनारायण भगत, सुबोध श्रीवास्तव, जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्रा, दीपक मंडल, प्राणेश कुमार, नौरेज आलम, विनोद सिंह व प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्ष मौजूद थे।




















