जीतू दास। नजरिया न्यूज। भरगामा।
बीडीओ शशिभूषण सुमन के द्वारा प्रखंड के श्री दरबारी राय उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में थोड़ी-बहुत अनियमितता पाई गई। यह देखकर बीडीओ बिफरे व कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी अनुसार बीडीओ गुरुवार की सुबह 11:15 बजे विद्यालय पहुंचे एवं औचक निरीक्षण किए। बीडीओ ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पदस्थापित शिक्षक शिक्षिकाओं को समय पर विद्यालय आने और जाने के निर्देश दिए गये।
जांच के क्रम में शिक्षक राजेश कुमार व अमरनाथ कुमार राय सक्षमता परिक्षा को लेकर उनुपस्थित पाये गये जबकि प्रधानाध्यापक गुरुदेव मेहता,सहायक शिक्षक सगम लाल रजक,मनोज कुमार, भास्कर झा,पवन कुमार काॅपी मुल्यांकन के लिए उनुपस्थित पाये गये। वहीं विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम देख बीडीओ ने प्रधानाध्यापक से बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने का निर्देश दिये साथ ही विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में कमी देख प्रधानाध्यापक से पठन-पाठन को दुरुस्त करने के लिए कई अहम निर्देश दिया गया है।
बीडीओ द्वारा शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए बच्चो के उपस्थिती बढाने के निर्देश दिए






















