जीतू दास। नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के कायस्थ टोला में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित परिवार ने दस लाख के चोरी होने की बात कही है। बताया गया कि भरगामा कायस्थ टोला वार्ड संख्या 1 में बुधवार की रात्रि के 2 बजे के आसपास अज्ञात चोर ने अनिल श्रीवास्तव के तीन घरों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नगद पचास हजार रुपए व महंगे सामानों की चोरी कर लिया।
पिडीत गृहस्वामी के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि रात्री के 9 बजे के आसपास खाना खाकर मैं और मेरी पत्नी सोने चला गया । जबकि घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने पुर्णियां गये थे। सुबह जब नींद खुली तो तीन घर का दरवाजे का ताला टूटा पडा था अंदर जाकर देखा तो सभी सामान तितर-बितर था और कीमती सामान जेवरात व नगदी गायब था। आसपास जब खोजबीन करने लगा तो घर से पूर्व की दिशा में मकई के खेत में एक टीन का बक्सा मिला जिसमें कपड़े थे। बताया चोरी हुए सामान ,जेवरात व नगद सहित दस लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। मक्के के खेत से बरामद हुए टीन का बक्सा से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर इसी रास्ते से भागा है। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित कुंदन कुमार ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है। वहीं थाना में आवेदन मिलते हीं भरगामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर स्थानीय ग्रामीण व परिजन से पुछताछ किया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर बारीकी से छानबीन किया गया है। घटना को लेकर संदिग्धों पर नजर बनी हुई है जल्द हीं चोरी की घटना का उद्भेदन होगा व अग्रेषित कार्यवाई की जाएगी।






















