पीड़ित पति ने बारसोई थाना में कराया लूटपाट और अपहरण का मामला दर्ज।
हमारे प्रतिनिधि राजकुमार।
एक सात वर्षीय बच्चे कि मां अपने शादी शुदा प्रेमी के साथ लगभग 140 ग्राम सोने के जेवरात और 1 लाख 75 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। बता दें कि 140 ग्राम सोने की कीमत 10 लाख से ऊपर आंकी जा रही है। वहीं सोने के जेबरात, बहु और पोते के घर से गायब हो जाने के सदमे को ससुर सहन नहीं कर पाया नतीज उन्हें हृदय घात का आघात पहुंचा जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बता दे की घटना बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत साहपाड़ा मोहल्ले का है। जहां डालीम साह की बहू ने ऐसा घातक कदम उठाया है। वहीं घटना को लेकर पीड़ित पति संतु साह ने बारसोई थाना में नगर पंचायत स्थित मौलाना पुर गांव के रहने वाले 3 बच्चों के पिता कन्हैया दास 28 , उनके पिता सागर दास, माता झरिया देवी पर घर में घुसकर लूटपाट मचाते हुए महिला और बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। अपने फर्द बयान में पीड़ित संतु साहा ने बताया कि उक्त तीनों व्यक्ति उस समय घर में आए जिस वक्त मैं और मेरे पिता बारसोई बाजार स्थित अपने दुकान पर गए हुए थे। तथा मेरी मां भी पड़ोस में गई थी। घर में सिर्फ मेरा बेटा और मेरी पत्नी थी।
उन्होंन बताया की 1 लाख 75 हजार रूपये नगद एवं 15भरी सोने के गहने लूटने के साथ उक्त तीनों व्यक्ति ने मेरी पत्नी और मेरे बच्चे का अपहरण कर लिया है। बता दें कि अपने फर्द बयान में संतू साहा ने यह भी लिखा है कि (अनिमा) संतु साह के पत्नी का काल्पनिक नाम के साथ मेरी शादी अब से लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। पश्चिम बंगाल स्थित मालदा जिले के रतुवा ग्राम हुई थी। तथा मेरे बेटे पियुष कि उम्र सात साल है। ज्ञात हो कि पीड़ित के पिता डालीम प्रसाद साहा अपने पोते व बहु के वियोग के सदमे को सहन नही कर पाए और हार्ट अटैक से उनकी मृत्य हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के चलते पीड़ित के घर में मातम छा गया है। घटना को लेकर सभी स्तब्ध है। वहीं पति ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करते हुए लूटे गए रुपए जेबर के साथ अपने बीबी -बच्चे की बरामदगी कि मांग कि है।वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पति के आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पत्नी एवं बच्चे की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही वे लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे।






















