नजरिया न्यूज। भरगामा।
थानाक्षेत्र के पुर्वी चरैया के दो फरार वारंटी को भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर गुप्त सुचना के आधार पर शिबू मंडल के पुत्र अमर कुमार व स्व देवनारायण मंडल के पुत्र शिबू मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमर कुमार व शिबू मंडल काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गुप्त सुचना के आधार पर एसआई सिफत यादव,एसआई परवेज अहमद,एएसआई गौरीशंकर यादव एवं सशस्त्र बल के जवान ने गिरफ्तार कर लिया एवं आवश्यक पूछताछ एवं कार्यवाई के बाद न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर व आसन्न चुनाव को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने को लेकर लगातार छापेमारी की जाती है। व पुराने पेंडिंग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।






















