नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में घर घर जाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा संबंधित जानकारी दी गई। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह पर अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया अमरेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दूरस्थ गावों में पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा संबंधित जानकारी दी गई। इस अभियान में शामिल पारा विधिक स्वयं सेवक गणपत कुमार मेहता ने बताया कि प्राधिकार के निर्देश पर आमजनों के बीच कार्यालय से प्राप्त पम्पलेट वितरित करते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा सम्बंधित जानकारी दिया गया। साथ हीं नालसा के विभिन्न योजनाओं तथा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा रहे हैं एवं 9 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान 8 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत बुधवार को जयनगर, कुशमौल एवं सिमरबनी के गावों में लोगो को जागरूक किया गया।






















