नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के धनेश्वरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर टी एच आर का वितरण किया गया।केंद्र संख्या 214 एवं 167 पर आंगनबाड़ी सेविका आसमा खातून ने टी एच आर का वितरण किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर लाभार्थी के बीच चावल,दाल,सोयाबीन आदि का वितरण किया गया। लाभार्थी में 36 कुपोषित,4 अतिकुपोषित,10 गर्भवती ,10 धात्री ,एवं 40 बच्चे शामिल हैं। बताया प्रत्येक माह लाभार्थी के बीच टीएचआर का वितरण किया जाता है।
मौके पर वार्ड सदस्य मो मंजीर,मंटू कुमार साह,सहायिका शकुंतला देवी,जयमाला देवी समेत आदि उपस्थित थे।





















