नजरिया न्यूज। भरगामा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार को भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। बाल संरक्षण और अधिकार विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।
नुक्कड़ नाटक के दौरान ग्रामीणों को समझाया कि बाल श्रम एवं बाल विवाह अपराध है। बाल विवाह, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं कुपोषण रूपी दानवों को समाज से दूर भगाने के उद्देश्य से गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन कर लोगों को 18 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों की शादी न करने, समाज से दहेज रूपी कुप्रथा को दूर भगाने एवं कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर गांव के हरिकिशोर मेहता, पंकज कुमार, आशा देवी, दिलखुश कुमार, मिथलेश कुमार, ममता देवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






















