नजरिया न्यूज। भरगामा।
आसन्न लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था को लेकर भरगामा पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है इसी क्रम में थाना पुलिस और के जवानों ने संयुक्त रूप से बुधवार को देर संध्या तक विभिन्न चौक चौराहे सहित मुख्य सड़क मार्गों पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस व एसएसबी के जवानों ने वाहनों की जांच की। जिससे बिना कागजात वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया व कई वाहन चालक गाडी घुमाकर भागते दिखे। इस फ्लैग मार्च से लहरिया कट बाइक चालक नियंत्रण में देखा गया। ग्रामीणों ने बताया फ्लैग मार्च से थानाक्षेत्र मे अपराध पर नियंत्रण होगा व अपराधियों पर अंकुश लगेगा।
भरगामा थाना परिसर से निकाली गई फ्लैग मार्च ब्लॉक चौक, भरगामा बाजार,सोनार मोड,महथावा,जयनगर, कदम चौक, सुकेला मोड,खजुरी,धनेश्वरी आदि स्थानों का भ्रमण कर पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हो गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व जवानों ने कई स्थानों पर बाइक चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अररिया एसपी अमित रंजन के निर्देश के आलोक में थानाक्षेत्र के विभिन्न बाजार में फ्लैग मार्च व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कहा कि अभियान अब अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया कि वाहन चलाते समय वाहनों के कागजात व डीएल, हेलमेट आदि आवश्यक कागजात अपने साथ लेकर चलें। वहीं ट्रिपल लोड करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी। जांच के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं उठाना पड़े। फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एसएसबी जवान व अधिकारी मौजूद थे।






















