नजरिया न्यूज। भरगामा।
अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने आमजनों को संबोधित करते हुए अच्छा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही सड़क निर्माण तेजी से आगे बढ़ेगा। केंद्र सरकार की मदद से इन सड़कों का निर्माण होगा। जिससे अररिया में लोगों को आवाजाही में बड़ी आसानी होगी। इसी परिपेक्ष में बताया जल्द हीं भरगामा प्रखंड के सुकेला मोड से सैफगंज तक का सड़क मार्ग का चौड़ीकरण होगा। उक्त बात भरगामा प्रखंड में जनसंपर्क के दौरान कहा। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट से सड़क निर्माण को लेकर रोक हटाने का फैसला आने के बाद जिले में सड़कों का जाल बिछेगा। जिले के फारबिसगंज, नरपतगंज, रानीगंज, भरगामा सहित अन्य प्रखंडों में लंबित सड़क निर्माण के कार्य का रास्ता प्रशस्त हो गया है। सभी सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जाएंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर पैसे का आवंटन किया है।
हाईकोर्ट ने हटाई रोक तो बदलेगा हालात
अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह की पहल पर आठ महीने पहले ही सड़क निर्माण को लेकर फंड का आवंटन हो गया था और सड़क का टेंडर भी जारी किया गया। हालांकि, पटना हाईकोर्ट ने टेंडर की प्रक्रिया में बिल और दूसरे मामले को लेकर तत्काल रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट ने ये रोक हटा दिया है। जिससे सड़क निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो गया है। जल्द ही टेंडर की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सांसद की ओर से जिले के भरगामा प्रखंड के लोगों को सौगात के रूप में अच्छी सड़क मिलेगी।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जल्द हीं सड़क चौड़ीकरण निर्माण का काम शुरू होगा। मैं अररिया जिला के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहा हूं।
मौके पर जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, दीपक कुमार मुन्ना, अजय कुमार अमरेंद्र,वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता,शशिकांत राय, रघुनंदन साह, बिरेन्द्र मंडल , राकेश रंजन परिहार, नारायण मेहता, संजय मेहता, चुन्नू मेहता, चंदेश्वरी यादव, डिंपल मेहता, प्रकाश पोद्दार, अजय सिंह, ललित झा, चंदन सिंह,अरुण सिंह ने इसे सार्थक पहल बताया।






















