हमारे प्रतिनिधि राजकुमार
बुधवार को प्रखंड सभागार में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुमंडल स्तरीय विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ साथ डीटीओ कटिहार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी फिरोज अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित शवेतम, डीएसएलआर प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर, शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद एवं अनुमंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
वहीं बैठक का संचालन एडीएम फिरोज अख्तर कर रहे थे जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की । जिला पदाधिकारी ने कहा कि हर हाल में समय सीमा के अंदर चुनाव की तैयारी पूरी कर ली जानी है। तथा बिहार- बंगाल सीमा का क्षेत्र का भ्रमण कर संवेदन और अति संवेदनशील वूथों की सूची पर भी काम करना है।
उनकी भी तैयारी करनी है।वहीं सभी पुलिस पदाधिकारियों निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस पब्लिक संवाद बनाकर रखें ताकि चुनाव के दौरान समस्या उत्पन्न ना हो। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश का पालन हर हाल में सभी को करना ही होगा। तथा बूथ निरीक्षण एवं मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए समय सीमा के अंदर कार्य का निष्पादन करें। उन्होंने अंचल पदाधिकारियों से कहा कि सभी हल्का का निरीक्षण करें तथा हल्का कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब से लेकर चुनाव तक सभी हल्का कर्मचारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। वहीं इस अवसर पर अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचल पदाधिकारी सभी थाना अध्यक्ष सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अनुमंडल के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।






















