हमारे प्रतिनिधि राजकुमार
बारसोई नगर पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा आयोजित बारसोई टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के उद्घाटन मैच में सालमारी ने आजमनगर को 27 रन से पछाड़कर पहली जीत अपने नाम कर ली। बता दें कि उक्त टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। तथा प्रथम दिन खेल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर कार्यपालक पदाधिकारी ब्रिज किशोर राम की उपस्थिति में मुख्य पार्षद विमला देवी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह एवं अन्य वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। वही उद्घाटन मैच में पहले खेलते हुए सालमारी ने 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए जवाब में आजमनगर ने कुल 20 ओवर में मात्र 181 रन ही बना सके, इस बीच उन्होंने छह विकेट गंवाए वहीं सालमारी की ओर से खेलते हुए रोहन कुमार ने 37 बॉल में 60 रन की आतिशी पारी खेली। जबकि आजमनगर के रब्बान ने 31 बॉल में 51 रन बनाएं।
वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बबलू कुमार चौधरी को मिला जिन्होंने 34 रन बनाकर एक विकेट भी लिए। वहीं इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि बारसोई में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां एक अच्छा मैदान नहीं है। नगर में एक स्टेडियम की आवश्यकता है। उसके साथ ही बच्चों का मनोबल बढ़ाने और खेल के प्रति उत्साह जगाने की भी काफी जरूरत है। वहीं इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, सुरजीत सिंह, अनुज कुमार यादव, विजय कुमार साह, विनय कुमार मंडल इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






















