नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
प्रखंड के बेलवाडांगी पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मनाइखोर में दिन के 12 बजे क्लास रूम में बच्चों को खेलते कूदते और उधम मचाते देखा गया, बता दें कि वर्ग में सिर्फ बच्चे ही बच्चे नजर आ रहे थे। शिक्षक कहीं नहीं दिखाई दे रहा था। इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते क्लासरूम में ऐसी अव्यवस्था है।
इतना ही नहीं जहां बच्चों के लिए मध्यान भोजन बन रहा है उस रसोई में स्वच्छता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया है काफी गंदगी फैली हुई है और उसी के बीच में मध्यान भोजन पकाया जा रहा है। वहीं उक्त गांव के अभिभावक मोहम्मद समसुल, मोहम्मद नैयर इत्यादि का कहना है कि हम लोग बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं, परन्तु हमारा बच्चा खेल कूद कर घर लौट आता है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्हें पढ़ाया नहीं जाता है। किसी तरह से भोजन खिलाकर भगा दिया जाता है वही इस संबंध में अभिभावकों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता ख्वाजा शाहिद ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी से मांग क्या है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो ताकि बच्चों का भविष्य खराब ना हो
बताते चलें कि बच्चों की उपस्थिति 111 है वहीं इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक नकुल कुमार राम का कहना है कि विद्यालय में कुल 5 वर्ग है जिसमें तीन शिक्षक हैं, दो शिक्षक छुट्टी में रहने के कारण क्लास रूम में शिक्षक नहीं हैं।वहीं इस संबंध में शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा कि मामले की जांच उचित कार्रवाई की जाएगी ।






















