नजरिया न्यूज। भरगामा।
अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ फारान गिरफ्तार थाना क्षेत्र निवासी व अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ फरान यजदानी को मारपीट के एक पुराने मामले में रविवार को उनके घर से भरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया विदित हो कि डॉक्टर फरहान यजदानी के खिलाफ भरगामा थाना कांड संख्या 314/23 दिनांक 26- 11- 2023 धारा 341, 323, 307, 379, 504, 506 आईपीसी दर्ज है बताया जाता है कि डॉक्टर फरहान यजदानी के गांव के ही लोगों ने झूठे केस में फंसाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।
अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव असलम बेग ने बताया डाॅ फारान के द्वारा
कुछ दिनों पुर्व गांव के कुछ युवक को शराब पीने व पीकर समाज में उत्पाद मचाने पर रोक लगाया व गांव मे हीं पंचायत कर जुर्माना लगाकर निष्पादन कर दिया गया। इसी बात पर खार खाए युवक के परिजन ने षडयंत्र रचकर झुठे मुकदमें फंसा दिया। उन्हौने कहा मुझे व मेरी पार्टी को न्यायालय के फैसले पर पुरा भरोसा है। जल्द हीं हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिहा होगें।






















