नजरिया । भरगामा।
रात्रि छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अगुवाई में थाना क्षेत्र के बैजूपट्टी से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
भरगामा पुलिस ने रात्रि छापेमारी में थाना क्षेत्र के बैजूपट्टी वार्ड संख्या 3 से भूपेंद्र यादव पिता परमानंद यादव व अशोक यादव पिता परमानंद यादव को थाना में दर्ज कांड संख्या 298/23,धारा-341,323,324,307,354B,379,504,506,34 भादवी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई राजनारायणयादव, एएसआई गौरीशंकर यादव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने को लेकर लगातार छापेमारी की जाती है। व पुराने पेंडिंग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।






















