नजरिया न्यूज। भरगामा।
भाजपा आसन्न चुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार प्रसार अभियान में जुट गई है। पार्टी की ज्यादातर योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचा रहें है। वहीं चौपाल के जरिेये मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचने की कवायद कर रही है जबकि ग्राम परिक्रमा अभियान के जरिये समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचना चाहती है।
प्रखंड के भरगामा मंडल में जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल के सभी बुथ पर प्रवास किया व केंद्र सरकार के लाभकारी योजना का विस्तार से बताया। मंडल प्रवास के दौरान अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, महामंत्री राजकुमार गुप्ता ,ललित झा , बिरेन्द्र मंडल, समाजसेवी बबलू रजक, संजय मेहता ,दीपक कुमार मुन्ना, अजय सिंह ,चंदन सिंह ,यदुनंदन मेहता ,पिंकू यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार ,डिंपल मेहता, संजीव सिंह, ललित झा,जयनाथ शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा ,अनमोल शर्मा, बुथ पालक बेचन झा, कार्तिक झा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
भाजपा लोकसभा चुनाव के पहले गांव गांव जाने की तैयारी में है। बीजेपी इस दौरान ग्रामीण वोटरों के घर दस्तक देगी। इसके जरिये वह नए मतदाता वर्ग,निशक्त वोटर
तक तो पहुंचे ही, साथ ही उसके समर्थकों को पहले के तरह एकजुट रख सके।
जानकारी के मुताबिक यह अभियान 12 मार्च तक चलेगा।
भाजपा मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने ही के मकसद से कौमी चौपाल मुहिम भी शुरू कर दी है।






















