नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के बीरनगर पुरब में पारिवारिक रंजिश में मुखिया के उपर जानलेवा हमला करते हुए जख्मी कर दिया व घर में रखे कीमती सामान व नगदी रुपए लेकर फरार हो गया।
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के बीरनगर पुरब पंचायत के नजरुल जो दिल्ली में प्रेक्टिस करता था जो फिलहाल बीरनगर में हीं रहकर प्रेक्टिस करने लगा व लगातार मुखिया के घर आना जाना लगा रहता था।
वार्ड सदस्य मो शकील ने बताया रविवार को नजरुल दिन के 11 बजे मौलाना अबुल कलाम के घर पहुँच कर गाली गलौज करने लगा हो हल्ला सुनकर मुखिया के देवर अबरार जिसका एक हाथ कटा है आया तो उसे भी भद्दी भद्दी गाली देने लगा वहीं अबरार प्रतिरोध किया तो उसे धक्का देकर जमीन पर पटक दिया व डंडे से पीटने लगा। अबरार के कराहने की आवाज सुनकर बीरनगर पंचायत की मुखिया ताहिरा खातुन घर से बाहर निकली तो नजरुल उसे भी गाली-गलौज करने लगा। मुखिया ने उसे रोका तो लोहे के रड से बुरी तरह से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया इस मारपीट में मुखिया का एक हाथ टूट गया व शरीर पर गहरा जख्म हो गया। जबकि नरुल जाते जाते घर में रखे कीमती सामान व नगदी रुपए लेकर फरार हो गया।
इधर घटनास्थल पर ग्रामीण की भीड जमा हो गया व घायल मुखिया को भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इधर घायल मुखिया के परिजन ने भरगामा थाना में आवेदन देने की बात बताया।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है आवेदन प्राप्त होने पर जांच कर अग्रेषित कार्यवाई की जाएगी।




















