नजरिया। भरगामा।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर नए-नए प्रचार अभियान में जुट गई है। पार्टी की ज्यादातर योजनाओं के केंद्र में गांव है। वहीं कौमी चौपाल के जरिेये मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचना चाहती है तो फिर ग्राम परिक्रमा अभियान के जरिये समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचना चाहती है।
प्रखंड के चरैया मंडल में बिहार किसान मोर्चा के प्रदेश उपाअध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में मंडल के सभी बुथ पर प्रवास किया व केंद्र सरकार के लाभकारी योजना का विस्तार से बताया। मंडल प्रवास के दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश चंद्र झा राजू ,मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी, संदीप मंडल, प्रेमलाल दास, बद्री मंडल, परमेश्वरी मंडल, ज्योतिष मिश्रा, सन्नी वर्मा, रणविजय वर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
भाजपा लोकसभा चुनाव के पहले गांव गांव जाने की तैयारी में है। बीजेपी इस दौरान ग्रामीण वोटरों के घर दस्तक देगी। इसके जरिये वह नए मतदाता वर्ग तक तो पहुंचे ही, साथ ही उसके समर्थकों को पहले ही की तरह एकजुट रख सके।
जानकारी के मुताबिक यह अभियान फरवरी के अंतिम हफ्ते से शुरु हुआ व 12 मार्च तक चलेगा।
भाजपा मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने ही के मकसद से कौमी चौपाल मुहिम भी शुरू कर दी है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अररिया सीट पर जीत दर्ज किया था व प्रदीप कुमार सिंह सांसद बने।






















