नजरिया। भरगामा।
भरगामा प्रखंड के जयनगर पंचायत अंतर्गत साइफन के उपर जयनगर दुर्गा मंदिर से आगे कुशमौल जयनगर मुख्य सड़क के साइफन के उपर बीचों-बीच बना सुरंग धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जबकि इस मुख्य मार्ग से सैकड़ो छोटी बडी वाहन का परिचालन प्रतिदिन होता है। हजारों लोग विधानसभा नरपतगंज विभिन्न कार्य के लिए सफर करते हैं। बताया गया है कि जिस स्थान पर साइफन के उपर सुरंग बन गया है उक्त साइफन के उपर सुरंग बनने से जान माल का खतरा बढ गया है। यह सुरंग आहिस्ता – आहिस्ता बड़ा होता जा रहा है। ऐसी आशंका है कि यहां कोई बड़ी घटना धटित हो सकती है। वहीं इससे प्रशासन व सड़क आथॅरिटी बेखबर बना हुआ है। विदित हो कि भरगामा से जयनगर, कुसमौल होते हुए विधानसभा नरपतगंज जाने वाली इस मुख्य सडक पर साइफन के उपर बीच सडक में रेनकट के कारण यह सुरंग बन गया है। जो जानलेबा हो गया है।
इस सडक पर प्रतिदिन हजारों छोटी – बड़ी वाहनों की आवाजाही होती है। क्योंकि नरपतगंज जाने के लिए लोग यही से घुमावदार सड़क मुडती है। टरनिंग वाले स्थान से पहले ही सुरंग बन गया है। चालक से थोडी चूक होने पर बडा हादसा हो सकता है। इतना ही नही उक्त मुख्य मार्ग से देर संध्या तक लोगो की आवाजाही रहती है। थोडी चुक होने पर लोग इस सुरंग मे गिरकर चोटिल हो सकते है। स्थानीय सुनील सिंह, रमण सिंह,विनय सिंह, कौशिक सिंह,बबलू सिंह, जयनगर मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया आदि ने अतिशीघ्र सुरंग भरवाने की मांग की है।






















