नजरिया। भरगामा।
भरगामा थानाक्षेत्र में इन दिनों चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने देर रात्रि को शंकरपुर पंचायत के वार्ड 7 स्थित रामकुमार सिंह के सुनसान घर के ताले को तोड़कर लगभग 60 हजार रूपये की पाट चोरी कर फरार हो गया। इस घटना को लेकर गृहस्वामी रामकुमार सिंह ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है,उन्होंने लिखित आवेदन में बताया कि उनके घर के ताला को तोड़कर 29 बोझा पाट अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया जिसका अनुमानित मुल्य लगभग 60 हजार रूपये है। वहीं उन्होंने बताया कि वे सुबह के 6 बजे जब अपने घर पहुंचा तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे लगभग 80 से 85 बोझा पाट में से 29 बोझा पाट गायब है। बताया चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया हूं।
इस चोरी की घटना से घबराए रामकुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना को बेखौफ अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता हीं जा रहा है। चोरी के घटना में नशा का सेवन करने वाले युवा वर्ग की सक्रियता बढ गई है। यही वजह है कि चोरों का गिरोह बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो जा रहा है। इधर पिडीत गृहस्वामी छाती पीटते रह जाते हैं। इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर अग्रेषित कार्रवाई की जाएगी।






















