नजरिया। भरगामा।
प्रखंड के थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया जिसमें भूविवाद से जुड़े मामलों का सुनवाई किया गया। वहीं आज भूविवाद से जुडे 10 आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद दोनो पक्षों ने अपना अपना दलील प्रस्तुत किया। कुल 10 मामले पर सुनवाई की गई जिसमे दोनो पक्षों को सुनने के बाद 8 मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि 2 मामले लंबित रह गए जिसे और साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने गैरमजरूवा जमीन पर अतिक्रमण को लेकर स्थल निरिक्षण के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, राजस्व पदाधिकारी रविराज, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अंचल सहायक शशी कुमार मौजूद रहे। वहीं दर्जनों फरियादी के साथ-साथ विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे। अंचलाधिकारी ने बताया प्रत्येक शनिवार को भरगामा थाना परिसर मे जनता दरबार आयोजित किए जाते हैं जिसमे प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के जमीनी विवाद का दोनो पक्षों को सुनकर निष्पादन किया जाता है।






















