नजरिया। भरगामा।
प्रखंड के सभी राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, मिलेगा ईलाज में पांच लाख तक का लाभ :- बीडीओ
जिला का लक्ष्य 13 हजार है प्रतिदिन दिए जा रहे 20 हजार से उपर आवेदन
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में 110 जविप्र के दुकान पर लिए जा रहे आवेदन
प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड के अभाव को लेकर चितिंत राशन कार्ड धारकों व उनके परिजनों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। सरकार ने प्रत्येक राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
शनिवार को जन वितरण प्रणाली के दुकान पर राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जन वितरण प्रणाली के दुकान पर प्रशासन के सौजन्य से कंप्यूटर आपरेटर मुहैया कराया गया है।
मानुलहपट्टी पंचायत के डीलर अमित कुमार वार्ड -15 में सीएसपी संचालक आशीष कुमार, कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार,
आंगनबाड़ी सेविका के उपस्थिति में मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। जबकि ग्रामीण पिंटू कुमार, महानंद यादव, पंकज कुमार, ज्योति देवी, प्रभास कुमार व अन्य लाभुक मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड बनबाने का लाभ उठाया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने कहा आयुष्मान कार्ड धारक गरीबों को पांच लाख तक की राशि से स्वास्थ का ईलाज कराने में सार्थक व सहायक साबित होगा। बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण कराए जाने को लेकर रोस्टर बनाए गये है। उन्होनें बताया कि सभी राशन कार्ड धारकों का आधार लिंक हो चुका है। सरकार द्वारा निर्गत एप्प के माध्यम से भी कार्डधारी खुद भी आयुष्मान कार्ड बना सकते है।






















