नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
गुप्त सूचना के आधार पर बारसोई पुलिस ने घात लगाकर बंगाल से सड़क मार्ग से आ रहे तीन में से एक तस्कर को 36 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बारसोई थाना के थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बंगाल के टुनीडिग्घी से बलरामपुर होते हुए कटिहार बलरामपुर एसएच 98 राज्य सड़क के माध्यम से कुछ तस्कर शराब लेकर बारसोई की ओर आ रहे हैं। जानकारी मिलते ही दयचन गेट के पास हमारे पुलिसकर्मी घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दो बाइक पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध रूप में देखा गया। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें से दो तस्कर बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग गए तथा एक बाइक में सवार बारसोई नगर पंचायत स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले 24 वर्षीय विकास मंडल को पुलिस ने शराब और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि तस्करों की गिरफ्तारी में बारसोई थाना के अनिल कुमार ,नंदन कुमार, चंदन कुमार
उपस्थित थे वहीं श्री कुमार ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध मद्ध निषेध एक्ट के तहत बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज की कर लिया गया है l तथा मोटरसाइकिल छोड़कर भागे तस्करों की तलाशी जारी है वहीं इस अवसर पर चौकीदार फूलन राय, शंकर राय, भरत राय, इत्यादि व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






















