नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
महाशिवरात्रि पूजा की तैयारी को लेकर बारसोई बाजार स्थित विष्णु मंदिर सह ठाकुरबाड़ी में आज यानी रविवार को एक आम बैठक का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि उक्त मंदिर के जीर्णोद्धार से पहले मंदिर कमेटी के लोग के द्वारा ही बैठक और तैयारी कर ली जाती थी। परंतु इस बार मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत भव्य मंदिर और शिवाला में बड़ा आयोजन करने के उद्देश्य से पूरे बारसोई बासियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें बारसोई वासी उपस्थित होकर भव्य तैयारी की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। बता दें कि इस वार रात्रि में शिव विवाह जैसे आयोजन पर भी चर्चा संभव है। बता दें कि वर्षों बाद बारसोई बाजार का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। और इसी उत्साह को देखते हुए बड़े आयोजन करने की मनसा लोगों में देखी जा रही है।




















