जोगबनी थाना क्षेत्र के कुशमाहा टिकरटोला वार्ड नंबर-1 में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर से 32.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह गांजा रामसेवक सदा उर्फ बदामी सदा, पिता स्व. बन्नी सदा के घर से बरामद हुआ।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी घर पर मौजूद नहीं था और पुलिस को देखकर फरार हो गया। तलाशी के क्रम में घर से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।
मामले को लेकर जोगबनी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।






















