नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
गुरुवार को आधी रात के बाद प्रखंड के कदम गाछी पंचायत अंतर्गत रहमानपुर दक्षिण टोला गांव में अचानक आग लगने से सात परिवार के दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान है। आग लगने की सूचना सर्वप्रथम ख्वाजा शाहिद ने अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम को दूरभाष पर दी। तथा दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजने की अपील की। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेज दिया गया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना खाना बनाने के क्रम में हुई है। बता दें कि आग की लपटें इतनी भयानक थी कि स्थानीय लोगों एवं दमकल विभाग के कर्मी को काफी मस्कत करनी पड़ी। आग बुझाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा तब तक सात परिवार के दो दर्जन घर राख में तब्दील हो गए थे । वहीं इस संबंध में ख्वाजा शाहिद ने बताया कि कदमकछी पंचायत के रहमानपुर गांव के दक्षिण टोला में अचानक आग लगने और लोगों के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण तब तक आग बुझाने लग गए थे परंतु प्रचंड आग के सामने लोगों का कोई जोर नहीं चल रहा था। वही अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दमकल भेजने के बाद स्थानीय ग्रामीण और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पाया। कुछ देर में सुबह हो गई तो अंचलाधिकारी श्याम सुंदर के निर्देश पर हल्का कर्मचारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं अग्निकांड के पीड़ित खानम परवीन, मोहम्मद खलील, मोहम्मद शकील, मोहम्मद सरफुल ,मोहम्मद यासीन, मोहम्मद नजरुल, मोहम्मद मजीद और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सब कुछ जल जाने से लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
इस संबंध में अग्नि पीड़ितों ने कहा कि खाने पहने और सिर छुपाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। वही अग्निकांड को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ख्वाजा शाहिद ने कहा कि अग्निपीड़िततों को प्रधानमंत्री आवास इत्यादि का लाभ मिले ताकि सिर छुपाने की के लिए उनके सर पर छत हो जाए तो इन्हें काफी राहत मिलेगी।वहीं इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर ने कहा कि हल्का कर्मचारी के रिपोर्ट के उपरांत पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उनके खाते में सरकार के नियमानुसार हस्तांतरित कर दी जाएगी ।






















