नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
प्रखंड की बांसगांव पंचायत अंतर्गत विशनपुर ग्राम के एक प्रवासी मजदूर खेतिश शर्मा(50 वर्ष) की मृत्यु को लकाता में मजदूरी करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने के चलते बुधवार की दोपहर को हो गयी। मृतक स्वर्गीय शर्मा कि अकस्मात मृत्यु की खबर जैसे ही उसके परिवार वालों की मिली तो परिवार रोना पीटना शुरु हो गया परिवार के सभी सदस्य छांती पीट- पीटकर रोने लगे। वहीं परिजनों कि रुदन चित्कार सुनकर खबर पूरे गांव में फैल गई और मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। इस संबंध में मृतक की पत्नी लीला देवी ने बताया कि मृतक अब से लगभग चार माह पूर्व जीविकोपार्जन के लिए कोलकाता गया हुआ था। वहीं बुधवार की दोपहर को एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का कार्य कर रहा था। वहीं कार्य करने के दौरान उसकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गयी।वहीं साथी कामगारों ने उसे तुरंत नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु तब तक मृतक ने दम तोड़ दिया था वहीं अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। आगे हम लोगों का कैसे गुजारा होगा परिवार का भरण पोषण कैसे होगा यह सोचकर मेरा दिल बैठ जा रहा है। मामले में गहरा दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रकीबुल हक ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है।






















