नजरिया न्यूज। भरगामा।
बिहार पुलिस दिवस पर पुलिस कर्मियों को पंच प्रण की दिलाई गयी शपथ, थानाध्यक्ष ने जनता की सेवा पर दिया बल।
बिहार पुलिस दिवस 2024 को लेकर भरगामा थाना में “पाँच प्रण”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मनीष कुमार उपस्थित थे। उनके पाँच प्रण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
पाँच प्रण” मे 100% सक्रिय अपराधी की निगरानी, सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, नागरिकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ना एवं हिंसक अपराधों का उद्वेदन, त्वरित अनुसंधान का निष्पादन, 30 मिनट में थाना पर नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराना, 0 टॉलरेंस की नीति अपनाना शामिल है।
मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई रुपा कुमारी,एसआई चंद्रप्रकाश प्रसाद, एसआई राजनारायण यादव, एसआई प्रमोद कुमार सिंह,एएसआई गौरीशंकर यादव व अन्य
पुलिसकर्मी उपस्थित थे
इधर थानाध्यक्ष ने बताया की महिला अपराध, महिला अपराध के विरुद्ध सुनवाई व कार्रवाई करना, आधिकारिक पद का दुरूपयोग नहीं करने, पुलिस स्टेशन का रख रखाव, सीसीटीवी से निगरानी करना, सक्रिय अपराधियों का 24 घंटा निगरानी करना आदि शामिल है। बताया की पांच प्रण जनता की बेहतर सेवा के लिए लिया गया हैं। इसे अमल में लाना हैं।






















