नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा पुलिस ने लूटकांड मामले का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो हसाम उर्फ हसन ,जोरगंज वार्ड संख्या 11, थाना जानकी नगर, जिला पूर्णिया का निवासी है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीरनगर चौक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न कांडो का वांछित अपराधी बताया गया जबकि अभियुक्त के पाॅकेट से कलैक्शन एजेंट का आधार कार्ड व लूट का 5 हजार बरामद किया गया।
थाना सूत्रों के अनुसार बीते 20 दिसंबर को थाना क्षेत्र के कदमाहा गांव में
तीन बाईक पर सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक प्राईवेट कंपनी के कलेक्शन एजेंट से एक लाख दो हजार रुपए लूटपाट कर फरार हो गया था। मामले को लेकर भरगामा थाना में कलेक्शन एजेंट के द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। बताया जाता है कि मुठुट माइक्रो फाइनेंस कंपनी लिमिटेड बनमनखी पूर्णिया के कलेक्शन एजेंट मो. सदीक एक अन्य अपने सहयोगी के साथ के कंपनी का रुपया भरगामा थाना क्षेत्र के कदमाहा एवं आसपास के गांव से कलेक्शन कर बनमनखी अपने आफिस लौट रहा था। इसी दौरान बनमनखी – कदमाहा मार्ग में बनमनखी सीमा के निकट कदमाहा गांव के पास पहले से रेकी कर तीन बाईक पर हथियार बंद अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर एक लाख दो हजार रुपए,बैग एवं मोबाईल लूटपाट कर जानकीनगर की ओर भाग निकले। इस मामले को लेकर कलेक्शन एजेंट के आवेदन पर भरगामा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया कि घटना के एक दिन बाद अहले-सुबह में जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत महराजगंज-एक पंचायत के वार्ड नंबर 11 जोरगंज जेबीसी नहर पर जानकीनगर पुलिस ने एक बैग,
मोबाईल एवं कागजात फेंका पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने जानकीनगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही जानकीनगर एवं भरगामा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी किया। बताया कि जानकीनगर पुलिस ने जो बैग एवं मोबाइल बरामद किया था वह इसी लूट मामले का था। मुठुट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने बताया कि पैसे कलेक्शन करने के बाद विलंब हो गया और स्थानीय सीएसपी संचालक को कनेक्शन का पैसा जमा करने के बोला गया तो सीएसपी संचालक ने रूपया जमा देने से इंकार कर दिया। मजबूरन पैसे लेकर वापस आफिस लौट रहे थे कि बीच रास्ते में अपराधियों ने लूट लिया। इस बावत- जानकीनगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि बरामद सामान को भरगामा थाना पुलिस को सौंप दिया गया था।
इस बावत-भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर जांच -पडताल की गई तथा सीएसपी संचालक से भी पूछताछ किया गया था। वहीं छानबीन के क्रम में अभियुक्त की लूटकांड मामले में संलिप्तता की पुष्टि की गई। जबकि गुप्त सूचना मिली की लूटकांड मामले में शामिल अभियुक्त बीरनगर चौक पर घूम रहा है वहीं केस के अनुसंधानकर्ता संजय कुमार सिंह, एएसआई गौरीशंकर यादव व सशस्त्र बल के जवानों के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया गया।






















