नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का हवन व पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कथा सूनने श्रद्धालुओ का जनसैलाव उमडा। समापन सत्र मे सुबह से पाठ एवं भजन का सिलसिला चलता रहा। भक्तों की भीड धीरे धीरे बढती गयी। लेकिन दिन के दो बजे बजे वृदावन मथुरा से आऐ कथावाचक सरल संत जगतगुरु नारायण दास जी महाराज ने जैसे ही प्रवचन प्रारंभ किया वैसे ही सारा माहौल भक्तिमय हो उठा। समापन सत्र मे अपने प्रवचन मे उन्होंने कथा के माध्यम से सत्य मार्ग पर चलने व ईश्वर की भक्ति के बारे मे जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य को भक्ति के लिए ज्ञान की प्राप्ति होती होती है। उसी के आधार पर उसे मुक्ति मिलती है। कहा कि प्रत्येक प्राणी किसी न किसी तरह से दुख से परेशान है। बताया सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय हरि भजन मे लगाना चाहिए। यह भी बताया कि भागवत कथा का कलयुग में विशेष महत्व है। इसके सुनने से मनुष्य को जहां पुण्य की प्राप्ति होती है
वहीं उसके सभी कष्टों का निवारण भी प्रभु करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में भागवत कथा सूनने पहुंचे हैं। कहा भागवत के अलावा अन्य कोई ग्रंथ नहीं जो मनुष्य को मुक्ति का मार्ग दिखाता है ।इधर नौ दिनो तक श्रद्धालु भक्तो ने कथा श्रवण का भरपूर लुफ्त उठाया। वहीं कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुती से माहौल भक्तिमय बना रहा। अंतिम दिन भजन कीर्तन सुनकर उपस्थित श्रोता भावविभोर होकर कथा स्थल पर भक्ति से झूम उठे। वही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्सव का माहौल बना रहा। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओ पहुचे थे । इधर नौ दिनो तक भागवत कथा मे वैदीक मंत्रो , गीता पाठ भजन , सूतुति विनती से वातावरण में जहां एक ओर धर्म की गंगोत्री बहती रही वही श्रद्धालु भक्ति, भावना में डूबे अध्यात्म रसपान कर किये । भगवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार संतोष सिंह,पत्रकार प्रभात सिंह, पत्रकार पिंटू सिंह,पैक्स अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह , पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, राजू सिंह, राजू सिंह ,फंटूश झा ,युवा नेता बबलू कुमार रजक, विजय सिंह , राजीव सिंह, वार्ड सदस्य मुन्ना साह , मुन्ना साह , चरित्र ऋषिदेव , कैलू मंडल, विनोद सिंह, विजय सिंह ,जंबो सिंह, चंदन सिंह, राजा कुमार ,आशीष सिंह , सोनू कुमार सिंह , प्रभु चंद ऋषि देव , ब्रह्मदेव यादव सहित यज्ञ समिति के सदस्य सक्रिय रहे।






















