नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा – महथावा बाजार मुख्य पक्की सडक मार्ग का नए सिरे से कालीचरण होते बनते ही जगह जगह पिचिंग टूटने लगी है। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है। मामला मेंटेनेंस के तहत सुकेला मोड़ स्थित एनएच 327 ई से महथावा बाजार तक सडक के कालीकरण निर्माण कार्य एक पखवाडा पुर्व हीं किया गया है। जबकि सड़क के बनते ही टूटने से स्थानीय लोग नाराज है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सुकेला मोड से महथावा बाजार होते हुए सैफगंज चौक तक जर्जर सड़क का हाल ही में कालीकरण किया गया है। इधर ग्रामीणों का कहना है ठेकेदार ने गुणवत्ता को नजरअंदाज कर सड़क बना दी।क्योंकि बनने के महज एक माह के अंदर ही सड़क से परत दर परत मेटेरियल उखडने लगे है और जगह जगह गिट्टीया उभर आई है। ऐसे मे सड़क की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिर्फ खानापूर्ति कर जैसे तैसे सड़क का पिचिंग कर दी गई। ऐसे मे आसानी से समझा जा सकता है कि यह सड़क अनियमितता की भेंट चढ़ गई। जबकि प्रखंड के सोनार मोड के पास कालीकरण नहीं किया गया है जो अबतक जर्जर हाल में है।
क्या कहते है ग्रामीण ग्रामीण युवा नेता बबलु राजक , हरिनंदन मंडल , चंदन सिंह,संतोष राम , राकेश पासवान , रामविलास मंडल , सनी कुमार झा , इंद्रजीत विश्वास आदि ने कहा इस सड़क की स्थिति देखकर कोई नही कहेगा कि हाल ही मे बनी है । इतने घटिया ढंग से बनाई गई है कि बनने के महज एक माह के अंदर ही सुकेला मोड और ब्लाक चौक के बीच तथा भरगामा राम टोला के समीप इसके मेटेरियल उखडने लगे थे। सड़क बनने के बाद ठेकेदार और अफसर इधर झाकने भी नही आए। इधर भरगामा के बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया कि इतनी जल्दी नये पिचिंग का दरकना काफी खेदजनक है। इस मामले को लेकर अब तक ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार लिखित शिकायत उन्हें नहीं दिया गया है। लिखित शिकायत मिलते हैं सड़क निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इसे दुरुस्त करने के लिए लिखा जाएगा।






















