=पार्थिव शरीर पहूंचा पैतृक गांव
नजरिया न्यूज। भरगामा।
पंजाब के मोगा जिला में सोमवार को एक प्रवासी मजदूर की ट्रेक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। जिनका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पार्थिव शरीर बुधवार को अहले सुबह भरगामा प्रखंड के हरिपुर कलां पंचायत स्थित पैतृक गांव भटगामा चकला वार्ड संख्या 4 में एम्बुलेंस से लाया जाएगा। मौत की सुचना मिलने के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौत की खबर के बाद पुरे गाँव में मातम पसरा हुआ है। मृतक 36 वर्षीय सिकंदर पंडित के पिता विद्यानंद पंडित, 16 वर्षीय पुत्री संगीता, 13 वर्षीय पुत्री अंकिता, 10 वर्षीय पुत्र रोहित, 8 वर्षीय पुत्र दिलखुश का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक विद्यानंद पंडित के 36 वर्षीय पुत्र सिकंदर पंडित पंजाब के मोगा जिला में कृषि मजदूरी का काम किया करता था। सोमवार को एक खेत में आलू उखाड़ कर ट्रैक्टर पर लोड किया व ट्रैक्टर से घर आने के क्रम में ही ट्रैक्टर पलटने से दबकर उसकी मौत हो गई, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया व पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
घटना को लेकर समिति सदस्य प्रतिनिधि विकास मुखिया ने बताया मृतक कुछ हीं दिनों पूर्व मजदूरी के काम के लिए सिकंदर पंजाब के मोगा जिला गया था जहां सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। वहीं शव को एंबुलेंस के द्वारा पैतृक गांव हरिपुर कला लाया गया।
इधर घटना की खबर मिलने के बाद अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव असलम बेग, ने पीड़ित परिवार के घर पहुँच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार से प्रवासी मजदूर को मुआवजा देने की मांग किया।






















