नजरिया न्यूज। भरगामा
जन विश्वास यात्रा के दौरान रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, विशेषकर युवा, भाजपा-जद-यू नेताओं की रातों की नींद उड़ा दी :- राजद नेता नृपेंद्र राणा उर्फ मुन्ना
भरगामा प्रखंड क्षेत्र व रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ को लेकर राजद नेता ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।
सोमवार को भरगामा प्रखंड व रानीगंज प्रखंड में रोड शो के दौरान उमड़े जन सैलाब व लोगों के द्वारा किए गए पुष्पवर्षा के लिए नरपतगंज के पूर्व राजद विधायक अनिल कुमार यादव वह राजद नेता नृपेंद्र राणा उर्फ मुन्ना ने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापन किया।
नरपतगंज के पुर्व राजद विधायक अनिल कुमार यादव ने कहा बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भले ही कुछ दिनों पुर्व उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया हो, लेकिन तेजस्वी यादव की लोकप्रियता और अपील दिन-ब-दिन बढ़ती दिख रही है। तेजस्वी यादव की एक झलक पाने को लिए क्षेत्र के लोग सुबह से खडें रहे।
यह उनकी जन विश्वास यात्रा और जन सभाओं में उनके स्वागत में उमड़ती भारी भीड़ इसका संकेत हैं। बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव की बयार शुरु हो गई है।
राजद नेता नृपेंद्र राणा उर्फ मुन्ना 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उमड़ती भारी भीड़ ने जनता दल-यूनाइटेड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं की रातों की नींद उड़ा दी है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, ने महागठबंधन के 17 महीने के शासन के दौरान लोगों को उनके योगदान की याद दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे थे।
उनके स्वागत के लिए उमड़ती भारी भीड़, सड़कों और छतों से उनका अभिनंदन और एक के बाद एक सार्वजनिक सभाओं में लोगों की उत्साहपूर्ण भागेदारी राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। इस यात्रा के माध्यम से, राष्ट्रीय जनता दल नेता पूरे बिहार में लोगों तक पहुंचने और उन्हें अपने रोजगार, विकास और सामाजिक न्याय एजेंडे के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी का मुख्य फोकस युवाओं पर है। वे अपनी सार्वजनिक सभाओं में बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं कि “हमने अपने वादे पूरे किए हैं। अब देश के हर नेता और किसी भी सरकार को ‘रोज़गार’ और ‘नौकरी’ के बारे में बात करनी होगी।”
राजद के मो मुख्तार आलम प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल बिहार ने कहा पिछली महागठबंधन सरकार 2025 तक 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने के लिए अधिक नौकरियां पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध थी। इसके अलावा, पिछली सरकार बुनियादी ढांचे, निर्माण और अन्य क्षेत्रों में, मुख्य रूप से निजी क्षेत्र में नौकरियां पैदा करने के लिए काम कर रही थी। तेजस्वी यादव के लोकप्रियता को देखकर घबराहट में मुख्यमंत्री ने धोखा दे दिया। जिसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
यात्रा से उत्साहित राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारी भीड़ और लोगों की प्रतिक्रिया बदलाव का संकेत देती नज़र आती है। राजद के राज्यसभा सांसद झा ने कहा, ”तेजस्वी जी, बिहार में नौकरी और भरोसा के प्रतीक बन गए हैं।”






















