नजरिया न्यूज। भरगामा।
दैनिक अखबार नजरिया में खबर प्रकाशित हुआ कि सड़कों के बीच में और किनारे पर सफेद पट्टी नहीं होने से धुंध में हादसों की आशंका बढ़ गई है। कोहरे के बीच मददगार होता है ये संकेत। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने सड़क पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरु कर दिया है।
प्रखंड के सुकेला मोड से फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज तक सडक का निर्माण काफी जोर-शोर से शुरु हो चुका है हलांकि सड़क निर्माण 10 किमी तक पुर्ण भी हो चुका है। जबकि एक पखवाडा बीतने के बाद भी सड़क पर उजला पट्टी रेखांकित नहीं किया गया है। इसके अलावा कोहरा घना होने पर चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। कोहरे के बीच अंदाजे से वाहन चलाने से गति तो धीमी हो ही जाती है, हादसे की भी आशंका बनी रहती है। संबंधित विभागों को ठंड का मौसम शुरू होने से पहले सफेद पट्टी बना देना चाहिए, लेकिन विभाग बजट और नियमों का हवाला देकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़कों के बीच में थर्मल प्लास्टिक पेंट से सेंटर लाइन खींची जाती है। जबकि सड़क के दोनों किनारे पर रेज लाइन बनाई जाती है। सेंटर लाइन वाहन चालक के लिए बीच में चलने का संकेत देती है। कोहरे में यह लाइन वाहन चालक के लिए मार्गदर्शक का काम करती है।
इसी सफेद पट्टी के सहारे चालक अपने वाहन को चलाता है। वहीं, रेज लाइन से यह संकेत होता है कि लाइन के बाद किनारे वाहन नहीं ले जाना है।
ऐसी हालत में सड़क में जहां पर कट होता है या गहरे धूंध कुहांसे के समय वहां पर हादसे की आशंका अधिक हो जाती है।
जबकि सड़क पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू होने पर युवा नेता बबलू रजक पूर्व मुखिया पूनम कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता असलम बेग , जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्रा , आशीष सिंह सोलंकी, रघुनदन साह , राजकुमार गुप्ता, अमर चौहान आदि ने जिला प्रशासन से सड़क पर अविलंब सफेद पट्टी बनने पर खुशी का इजहार किया है।






















