नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
गर्मी और पछुआ हवा का मौसम शुरू होते ही अग्नि शमन विभाग के द्वारा आग से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत जागरूकता सप्ताह चला कर दिन में चार स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को गैस सिलेंडर एवं अन्य कर्म से होने वाले अग्निकांड से बचाव के तरीके बताई जा रहे हैं। इतना ही नहीं अग्निकांड जैसी समस्या उत्पन्न ही ना हो उनके तरीकों को भी समझाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल अग्नि समालय पदाधिकारी रामनिवास पांडे ने बताया कि प्रत्येक दिन हमारे कर्मी अलग-अलग टोली में कम से कम चार स्थानों पर शिविर लगाते हैं। शहर में, विद्यालय में ,गांव में, चौक चौराहे में जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को आग से बचाव के लिए बताया जाता है। खासकर गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा जलाने और आग लगने पर कैसे बचाव किया जाय इन विषयों को भी डेमो दिखाकर समझाया जाता है।
बता दे की 24 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक चलने वाले उक्त जागरूकता अभियान में क्षेत्र के विभिन्न गांव, मोहल्ले और चौक चौराहे में शिविर का आयोजन किया जाना है। बता दें कि बारसोई क्षेत्र में लोगों की लापरवाही और जानकारी के अभाव में अग्निकांड की घटनाएं अक्सर घटती रहती है। इसी के उद्देश्य से जागरूकता शिविर चलाया जा रहा है।






















