नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के मैदान में वृदावन मथुरा के सरल संत नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में नौ दिवसीय विशाल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ चल रही है। सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार के सौजन्य से चले रहे इस श्रीमद भागवत कथा को सुनने रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। इस आयोजन से जहां भरगामा एवं आसपास के गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। वहीं कथा का श्रवण करने लोग दूर दूर से पहुंच रहे है। इस माैके पर कथावाचक श्रीमदजगदगुरु नारायण दास जी महाराज ने शनिवार को कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी कि जिसपर विशेष कृपा हुई है। वहीं इस कथा मंडप मे भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे है। क्योंकि जहां भागवत कथा होता है वहां स्वयं भगवान पहुचते है। इस दौरान कथा के प्रेरक प्रसंगो पर चर्चा करते हुए कहा तपस्या का तप उसी को मिलता है जो उसका पात्र होता है। उसी को इसका लाभ भी मिलता है। यानी कथा सुनने की क्षमता व योग्यता होनी चाहिए। इसलिए मनुष्य के जीवन में पात्रता का होना उतना ही आवश्यक है। पात्रता का कोई समय नही है। उन्होने इस दौरान रामकथा की चर्चा करते हुए कहा कि श्रीराम की लीला हमें जीवन के मूल्यों के आदर्श बताती है। साथ ही श्री राम कथा से सौ जन्मों की व्यथा मिट जाती है । उन्होंने कहा कि भागवत कथा सत्संग में आने से ज्ञान और बुद्धि मिलती है। बताया जहां भगवान का नाम नियमित रूप से लिया जाता है। वहां सुख, समृद्धि व शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की।
चित्त की स्थिरता के साथ ही श्रीमदभागवत कथा सुननी चाहिए। कथावाचक ने कहा इन दिनो व्यक्ति अध्यात्म जीवन और ईश्वर भक्ति को त्याग कर सांसारिक सुखों के दलदल में फंसता जा रहा है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए सत्य भक्ति मार्ग से दूर हो रहा है। इसलिए ही व्यक्ति के जीवन मे आशांति आ रही है। कथा के दौरान गंगा अवतरण , श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान कथा वाचक नारायण दास जी महाराज ने ‘जय जय श्रीराम कथा…’ भजन सहित एक से एक भक्ति भजनों को गाया । जिसपर श्रद्धालुगण झूम उठे।
मौके पर पुर्व नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने बताई श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से लोगों के बीच समरसता का भाव उत्पन्न होताहै।






















