नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के शंकरपुर गांव वार्ड संख्या 01 में रविवार के दिन के 11 बजे के आसपास अचानक आग लगने से दो परिवार के दो घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना मे घर मे रखा घरेलू अनाज , फर्निचर , जमीन का दस्तावेज , कपडा सहित अन्य समान जलकर स्वाहा हो गया। जबकि एक बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया। अगलगी की की घटना में दिलीप चौपाल का एक घर व अनिल चौपाल का एक घर जलकर राख हो गया।
अगलगी की सुचना मुखिया उमेश यादव, उपमुखिया संदीप यादव, सरपंच अखिलेश मिश्र व वार्ड सदस्य अशोक पासवान को दी गई। जिन्होने प्रशासन को घटना का सुचना दिया हलांकि अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई वहीं स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जबकि तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया। हालांकि अगलगी के कारणों का पता नही चल पाया है।
वार्ड सदस्य अशोक पासवान ने बताया शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 में दिन के 11 बजे के आसपास दो परिवार के घर में अचानक आग लग गयी। जिस वक्त आग लगी गृहस्वामी खाना बना रहे थे। इसी दौरान आग की उंची उंची लपटे उठने लगी। आग को देखते हीं ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गयी तब तक गृहस्वामी घटनास्थल पर पहुंचें तबतक आग अपना उग्र रूप ले चुका था। वहीं देखते ही देखते आग भडक उठी तथा दो घर को अपने आगोश मे ले लिया। जिसे ग्रामीणों ने घरेलु संसाधन से आग पर काबू पाया। नही तो एक घनी आबादी प्रभावित हो जाता।
इस दौरान दोनों परिवार के चार लाख से अधिक मुल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। हलांकि जहां अगलगी की घटना हुई है। वहां कच्चे घर वाले घनी आबादी है। लेकिन ग्रामीणों की सजगता से अगलगी की बडी घटना टल गई । पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि प्रशासन को आवेदन इसकी सूचना दे दी गयी है व मुआवजे की मांग की है।
इधर अगलगी के बावत अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर राजस्व कर्मचारी को जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।






















