नजरिया न्युज।भरगामा।
थाना क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा व शब ए बारात को लेकर प्रशासन काफी चौकन्नी नजर आ रहीं है पर्व के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में पर्व सम्पन्न कराने के लिए ग्रामीण चौकीदार की भरगामा थाना परिसर में परेड कराई गई। भरगामा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहने को लेकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के देखरेख में परेड कराई गई। निर्देश दिए गये कि तेजस्वी यादव भरगामा थानाक्षेत्र के खजुरी जेबीसी पुल होते हुए रेशमलाल चौक होते हुए रानीगंज के रास्ते अररिया पहुंचेगें।
सभी ग्रामीण चौकीदार को पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहने को लेकर दिशा निर्देश दिया और पूरे थानाक्षेत्र के हर गतिविधी पर नजर रखने को कहा।
इस परेड प्रकिया मे राजेश कुमार पासवान चौकीदार, चन्द्रानंद पासवान, बेचन पासवान, मुनचुन पासवान, विकास पासवान, विनोद पासवान, मोगल पासवान, सुरेंद्र पासवान, चंद्रमणि सिंह, हीरालाल पासवान, देव कुमार पासवान, राजेश्वर पासवान, प्रदीप पासवान, अनिरुद्ध पासवान, कलानंद पासवान, राजेंद्र पासवान, राजकुमार पासवान, सुभाष सिंह, नितिन श्रीवास्तव, मनोज पासवान, कुणाल भारती मौजूद थे।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक रविवार को थानाक्षेत्र के सभी ग्रामीण पुलिस चौकीदार को हाजिरी देने के लिए थाना परिसर मे उपस्थित रहने को कहा गया हैं। खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। जिसमे सभी चौकीदार को क्षेत्र के गतिविधि पर सक्रिय रहने के दिशानिर्देश दिए गये हैं।






















