नजरिया न्यूज़, भागलपुर,
अररिया। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को विभिन्न कांडों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान करीब 2099 किलोग्राम गांजा और 178 ग्राम स्मैक को नष्ट किया गया।

जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण भागलपुर स्थित सिनर्जी वेस्ट (Snergy Waste) में किया गया। पूरी कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत गठित समिति की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अररिया सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से विनष्टीकरण सुनिश्चित किया। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




















