- तरफदार क्लिनिक की पहल पर बच्चों का किया गया नि:शुल्क इलाज, दवाइयां भी बांटी गईं
नजरिया न्यूज़
जोगबनी (अररिया)।राकेश कुमार। नगर परिषद क्षेत्र के इंद्रा नगर वार्ड संख्या 8 में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जरूरतमंद परिवारों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। तरफदार क्लिनिक के माध्यम से आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की देखरेख में लगभग 100 बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही बच्चों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके अभिभावकों को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कौसर रजा अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर को सफल बनाने में तरफदार क्लिनिक के चिकित्सकों, सहयोगियों एवं स्थानीय लोगों की सराहनीय भूमिका रही।





















